Newsझारखण्डसरायकेला

अनुमंडल बार एसोशियन चांडिल चुनाव में अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू एवं सचिव महेन्द्र कुमार महतो निर्विरोध चुने गए

 

 

ईचागढ़ : अनुमंडल बार एसोशियन चांडिल में बार कार्यालय में गुरुवार को निर्वाचन स्टेट बार एसोशियन के सदस्य एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक अनिल कुमार महतो के निगरानी में चुनाव सम्पन्न हुआ।जिसमें अध्यक्ष पद पर बद्री प्रसाद साहू, सचिव पद पर महेन्द्र कुमार महतो,उपाध्यक्ष पद पर नवनीकांत सिंह निर्विरोध चुने गए।वही अधिवक्ता द्वारा मत का प्रयोग करते हुए संयुक्त सचिव पद पर अजय कुमार गोप,कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार महतो,पुस्तकालय प्रभारी पद पर संजीव कुमार सिंह पात्र और कार्यकारी सदस्य विदु भूषण महतो चुने गए। चांडिल अनुमंडल बार के कार्यालय पदधारियों के निर्वाचन समिति के सदस्य सांत राम हेम्ब्रम, विमल चंद्र मंडल तथा कमलाकांत महतो ने कुशल पूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कर विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करे।मौके पर देवाशीष कुंडू,कमलेश कुमार सिंह,शिवेश्वर महतो, अशोक कुमार साहू,सुनील मानकी, विश्वनाथ कालिंदी,मृत्युंजय महतो,ठाकुरदास महतो सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *