LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

अरूवां में पूर्व सीएम सह राज्यसभा सांसद स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरूवां पंचायत भवन में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा हेतु मौन वर्त रखा गया.

इस दौरान पंचायत के मुखिया सरस्वती मिंज ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. पंचायत के मुखिया सरस्वती मिंज ने कहा कि गुरूजी का जीवन संघर्ष, सेवा और संघर्ष शीलता का प्रतीक रहा. उनके अधूरे सपनों को पूरा करना अब झारखंड की जनता की जिम्मेदारी है. मौके पर रोजगार सेवक विकास गोप, समाजसेवी महेश मिंज, मुकुंद मुरारी महतो,कुमारी मोती मुंडा, रमेश कुम्हार,मिथला कुम्हार, शांतिमनी सरदार, चांदमुनी सोय,गंधारी महतो,बेबी महतो, पिंकी रानी महतो,प्रभाष महतो,मिश्रो सरदार आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *