असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज के लिए 8.72 लाख रुपये स्वीकृत
चाईबासा: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल में असाध्य रोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा ने की। इस दौरान दो मरीजों के इलाज से संबंधित कागजातों की जांच एवं समीक्षा की गई।


समीक्षा के बाद मझगांव प्रखंड के कंका गांव निवासी 70 वर्षीय पनवती होनहागा, जो कैंसर से पीड़ित हैं और जिनका इलाज आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल में चल रहा है, उनके उपचार के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार मझगांव प्रखंड के कुल्डा गांव निवासी 60 वर्षीय हन्ना पूर्ति, जो कैंसर रोग से पीड़ित हैं और जिनका इलाज रांची कैंसर हॉस्पिटल, जमशेदपुर में चल रहा है, उनके इलाज के लिए 3 लाख 72 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई।
इस तरह कुल दो मरीजों के इलाज हेतु 8 लाख 72 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री सह चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता राजा राम गुप्ता उपस्थित थे। इसके अलावा डॉ. बारियल मार्डी, डॉ. पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

