NewsSportsझारखण्ड

अशोक जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट: टाउन क्लब को हराकर एस आर रूंगटा ग्रुप क्वार्टर फाइनल में  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के तहत खेले गए मुकाबले में एस आर रूंगटा ग्रुप चाईबासा ने टाउन क्लब चाईबासा को छह विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब क्वार्टर फाइनल में एस आर रूंगटा ग्रुप का मुकाबला 14 फरवरी को चाईबासा क्रिकेट क्लब से होगा।

 

यह मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर एस आर रूंगटा ग्रुप के कप्तान अभिषेक कच्छप ने टाउन क्लब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्लब चाईबासा ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। शुभम यादव ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल ने 6 चौके और 3 छक्कों की सहायता से 78 रन, प्रणय कुमार ने 36 रन तथा आदित्य राज ने नाबाद 28 रन बनाए। एस आर रूंगटा ग्रुप की ओर से मो. वसीम, करण मिश्रा, नितीश कुमार और कुलदीप मंडल ने एक-एक विकेट लिया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस आर रूंगटा ग्रुप की टीम ने 28.3 ओवर में चार विकेट खोकर 284 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल महतो ने 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान अभिषेक कच्छप ने 7 चौके और 4 छक्कों के साथ 66 रन की पारी खेली। कुलदीप मंडल ने नाबाद 45, विजय रोहित ने 27 और रौशन कुमार साहु ने 20 रन बनाए। टाउन क्लब की ओर से पारस नंदी, सिद्धार्थ अग्रवाल और शुभम यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को सेरसा चक्रधरपुर और स्टूडेंट क्लब चाईबासा के बीच खेला जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *