अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता, 2025-26* *यंग झारखंड को पराजित कर स्टूडेंट क्लब क्वार्टर फाईनल में।
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए मैच में स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने यंग झारखंड क्लब को चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।


चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखण्ड की पूरी टीम 25 ओवर में 141 रन बनाकर आल आउट हो गई। यंग झारखंड की ओर से राजीव रंजन ने 30, आशीष तनवर ने 29, सुरज कुमार ने 23 तथा कमलेश राम ने 18 रन बनाए। स्टूडेंट क्लब की ओर से रोहन निशांत ने 18 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
तौसिफ एहसान एवं कैफ जमील ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 23 रन देकर तीन तथा 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट क्लब की टीम ने 18 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 142 रन ठोक कर मैच अपने नाम कर लिया। पारी की शुरुआत करने आए मो० साकिब ने सात चौके एवं छः छक्के की मदद से नाबाद 78 रन ठोके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिषेक नाथ ने भी दो चौके एवं दो छक्के की सहायता से 36 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुआ।
आउट होने वाला एकमात्र बल्लेबाज तौसिफ एहसान रहा जिसने 22 रनों की पारी खेली। स्टूडेंट क्लब की ओर से गिरने वाला एकमात्र विकेट एमोस एक्का को प्रा
प्त हुआ।

