“असम में कुड़मी सम्मेलन: लालटू महतो ने किया एकता का आह्वान, मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की”
कुड़मी समुदाय की एकता पर जोर, लालटू महतो ने दिया संदेश
असम में आयोजित राज्य स्तरीय कुड़मी सम्मेलन में टोटोमिक कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कुड़मी समुदाय के लोगों से एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
लालटू महतो ने कहा, “कुड़मी जाति की बड़ी संख्या है, लेकिन फिर भी उन्हें उनके हक़-अधिकार नहीं मिल पाते हैं। हमें एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी चाहिए।”
इस सम्मेलन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम से बड़ी संख्या में कुड़मी समुदाय के लोग शामिल हुए। कुड़मी सेना, टोटोमिक देश के विभिन्न राज्यों में कुड़मी भाषा और संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए काम कर रही है।
टोटोमिक कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो असम में आयोजित राज्य स्तरीय कुड़मी सम्मेलन में संबोधित करते हुए।
देखें video:-
