असम में सत्ता परिवर्तन तय, हिमंता सरकार से जनता नाराज़ : बंधु तिर्की
असम में सियासी माहौल तेजी से बदलता नजर आ रहा है। झारखंड के पूर्व मंत्री और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दावा किया है कि राज्य में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त असंतोष है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है।


असम के सोनितपुर जिले में आयोजित “जाति बचाओ, माटी बचाओ” यात्रा के समापन के बाद हुई जनसभा को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि यात्रा के दौरान आम लोगों की नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है, जिससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा है।
बंधु तिर्की ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विभाजनकारी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। उनका कहना था कि असमिया संस्कृति और लोगों के अधिकारों की अनदेखी की गई है, जिसका खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि असम को एक बार फिर विकास और भाईचारे के रास्ते पर लाने की जरूरत है।
सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

