असुरा में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व जिप सदस्य कालीचरण बानरा ने किया 513 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के असुरा गांव में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व जिप सदस्य कालीचरण बानरा ने चन्द्र मोहन महतो के घर से मॉडल कॉलेज तक 513 फीट लंबी पीसीसी सड़क का शिलान्यास नरियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उक्त योजना जिला परिषद मद से किया जाएगा. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह सड़क ग्रामीण एवं मॉडल कॉलेज के विद्यार्थियों की काफी पुरानी मांग थी. जो अब पुरा हो गया है. बाकी बचे कार्यों को भी धीरे-धीरे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही क्षेत्र में चौमुखी विकास के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है.



वहीं जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण छात्र-छात्राओं को मॉडल कॉलेज की ओर जाने के लिए खासकर बरसात के दोनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं पीसीसी सड़क का निर्माण होने से विद्यार्थियों को एवं ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर मॉडल कॉलेज के प्राचार्य बासमती मिश्रा, पंचायत के मुखिया राईबारी माझी, साहेब माझी, राजेश दल बेहरा, सोबित दास एवं गांव के ग्रामीण मौजूद थे.

