LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

औद्योगिक सुरक्षा को लेकर रामकृष्णा फोर्जिंग्स में NDRF की मॉक ड्रिल

सरायकेला।

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5 में संभावित औद्योगिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 9वीं बटालियन द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षण हॉल में आयोजित कार्यशाला से हुई, जहां कंपनी के ग्रुप सीओओ ने एनडीआरएफ टीम का स्वागत किया। उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न हो सकने वाले जोखिमों, आंतरिक सुरक्षा प्रबंधन तथा कर्मचारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला का संचालन एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित रणनीतियों पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा बचाव कार्यों के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

इसके बाद प्लांट परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें ऊंची इमारत में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास से कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।

कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौजूद रही। कंपनी की ओर से सुरक्षा विभाग ने पूरे आयोजन का समन्वय किया। बड़ी संख्या में प्रबंधन प्रतिनिधि, अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *