LatestNewsNews postसरायकेला

“अवैध बालू कारोबार के खिलाफ जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो का कड़ा रुख”

सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की उपस्थिति में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। मधुश्री महतो ने कहा कि उनके क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार रात-दिन जारी है। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर और मोबाइल फोन से सूचना देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

 

उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने आदेश पत्र संख्या 1140, दिनांक 25 अप्रैल 2025 को संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी और वरीय दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है, लेकिन इसके बावजूद भी अवैध बालू कारोबार जारी है। मधुश्री महतो ने प्रशासन से आग्रह किया है कि वह सारी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जाँच कराए और जो सही हो उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई करे।

 

मधुश्री महतो ने कहा कि उनके पास लाइव फुटेज और अन्य सबूत हैं जो अवैध बालू कारोबार को साबित करते हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की है और कहा है कि वह किसी भी कीमत पर अवैध बालू कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेंगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *