अवैध शराब व एंट्री क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। भट्टी ध्वस्त एक बाइक जप्त
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। मुरू गांव के नदी किनारे जंगल झाड़ में अवैध रूप से चलाए जा रहे अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया एवं करीब 50 किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया। वहीं शराब माफिया मौके से फरार हो गया। वहीं मुरू पुल के समीप एंट्री क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें बीना नंबर लगे एक बाइक को जप्त किया गया। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर अवैध देशी शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया एवं 50 किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब भट्टी के संचालक का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एंट्री क्राइम चेकिंग के दौरान एक बीना नंबर बाइक को जप्त कर विधि सम्मत कारवाई किया जा रहा है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए जाने से क्षेत्र में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।




