बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, विपक्ष की भूमिका में नए दौर की शुरुआत
रांची: झारखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में बाबूलाल मरांडी को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता चुन लिया गया है । यह बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गई थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण भी मौजूद थे।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने कल झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए इन दोनों नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल झारखंड विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाएगा।
इस निर्णय के साथ, बाबूलाल मरांडी झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।