बड़ा कुनाबेड़ा में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास
सरायकेला-खरसावां।


राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा कुनाबेड़ा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। झारखंड सरकार के 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत इस योजना की आधारशिला जिला परिषद सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में रखी गई।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, भाग 17 के जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो तथा जोगेश्वर महतो उपस्थित रहे।
मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई।


