बड़ाआमदा में कोल्हान प्रमंडल पान(तांती) समाज की हुई बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
खरसावां में बड़ा आमदा में कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज की महत्वपूर्ण बैठक खरसावां-कुचाई शाखा के अध्यक्ष निरंजन तांती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया गया. बैठक में बताया कि पिछले दिनों पान-तांती समाज के ही खरसावां के पदमपुर-तेलीसाही गांव के युवक का विवाह समान गुष्टि की युवती से पारिवारिक रजामंदी से किया गया. समान गुष्टि में विवाह को समाज के नीति-नियम, रीजि-रिवाज व परपरा के विरुद्ध माना गया. इसकी निंदा करते हुए गुष्टि काट करने की बात कही गयी. बैठक में तय किया गया कि जल्द ही स्वजातियों का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित की जायेगी. सामाजिक नीति-नियमों की जानकारी समाज के नयी पीढ़ी को देने की बात कही गयी. बैठक में मुख्य रुप से जगदिश कुमार दास, उमाकांत दास, रामचंद्र दास, सुरेंद्र दास, रामचद्र दास, निरंजन दास, देवीलाल तांती, सुशील दास, लालु तांती, अनुज कुमार दास, शरद कुमार पान, गौरी तांती लक्ष्मी तांती, नागेंद्र तांती, काली चरण पान, महेंद्र तांती, रौशन तांती, बिनसेन तांती, शिल्पा दास, लक्ष्मी तांती. चंपा देवी आदि उपस्थित थे.



