Newsझारखण्ड

बड़ाबाम्बो में मुखिया सोनामुनी पुरती ने किया फेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास 

 

खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो गांव में शनिवार को मुखिया सोनामुनी पुरती ने फेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. उक्त योजना का निर्माण 15 वीं वित्त आयोग से बबलू सुन्डी के घर से बोनो नायक के घर तक 270 फीट लंबी फेवर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा. इस दौरान पंचायत के मुखिया सोनामुनी पुरती ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है. आने वाले दिनों में सरकार की ओर से जो भी राशि मिलेगी उसे सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार कार्य किए जाएंगे. मुखिया श्रीमती पुरती ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य करना ही मेरी सबसे पहले प्राथमिकता रहेगी. जोरडीहा पंचायत के नए भवन का भी निर्माण कार्य शुरू हो गई है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य तुलसी नायक, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, बासुदेव नायक, अभिमन्यु नायक,अजय बेहरा, जगन्नाथ ठाकुर,पिंटू सुंडी,सुकरू नायक, सुरेश सुंडी,गलाय पुरती, गुरुवार सुंडी समेत गांव के ग्रामीण मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *