बादेया में ग्रामीण मुंडा झंडा हाईबुरू की अध्यक्षता बैठक, 6 मार्च को मागे पर्व मनाने का लिया गया निर्णय
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत भोया पंचायत के बादेया गांव में ग्रामीण मुंडा झंडा हाईबुरु की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया राकेश उर्फ दोनों बांसिंह शामिल हुए. जिसमें आगामी 6 मार्च को मागे पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही मागे पर्व को लेकर ग्रामीणों को जिम्मेदारी सौंपी गई. मौके पर सोनाराम बानसिंह, चिंता बानसिंह, बुधन सिंह गोप, मुलुगू बानसिंह, बोगो गोप, डाकुआ लंका बानसिंह, डूजू बानसिंह, गांधी लूकना, दिलीप जोड़ियां, जॉनी डूडांग, खुशनु, बनमली गोप, डिबर गोंडा, सोमनाथ बादे समेत काफी संख्या में गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे.



