बाईडीह गांव में पीड़ित परिवारों के बीच झामुमो ने किया तिरपाल वितरण
लगातार हुई बारिश से कई घरों के कच्चा मकान ध्वस्त हो गया. जिससे लोगों को रहने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


इसी कड़ी में झामुमो नेताओं ने कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के बाईडीह गांव में चार पीड़ित परिवारों के बीच तिरपाल का वितरण किया. खरसावां विधायक दशरथ गागराई के निर्देशानुसार शुक्रवार को झामुमो नेता रावण सुम्बरूई व मंटू होनहागा ने उक्त गांव के पांगेला हेम्ब्रम, बुडी सोय, शांति उगुरसान्डी व सिनी उगुरसान्डी के बीच तिरपाल का वितरण किया. इस दौरान झामुमो नेता रावण सुम्बरूई ने कहा कि बीते दिनों हुई लगातार बारिश से बाईडीह गांव के चार घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. वहीं घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मकान बनाने में असमर्थ है. वहीं लोगों ने इसकी सूचना विधायक दशरथ गागराई को दी. विधायक श्री गागराई के निर्देश पर चार लोगों के बीच तिरपाल वितरण कर दिया गया.

