बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर से पत्रकारों की शिष्टाचार मुलाकात
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर से रविवार को पत्रकार एकता मंच के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मंच के प्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


मुलाकात के दौरान पत्रकारों और थाना प्रभारी के बीच क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं और पुलिस-मीडिया समन्वय को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। पत्रकारों ने आशा व्यक्त की कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में बागबेड़ा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सहयोग मिलेगा।
वहीं थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बागबेड़ा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी।

