बाइक स्टंट के चक्कर में दो युवक रेलिंग पर ठोकर खाकर गिरे , गंभीर रूप से घायल
ईचागढ़ : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक सोनाहातु सड़क पर डुमरा सीमा के पास रेलिंग पर टकराकर अनियंत्रित दो बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को मिलन चौक स्थित माधुरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों युवक इलाजरत हैं। घटना की सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी लिया। घायल युवकों का पहचान डुमरा गांव निवासी कमल सिंह मुण्डा 22 वर्ष एवं सोमा सिंह मुण्डा 20 वर्ष के रूप में हुई।थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि सालुकडीह से छऊ नाच देखकर अपना घर आने के समय सड़क पर स्टंट करते हुए खतरनाक ढंग से बाइक चलाते हुए गिरकर घायल हुआ है। उन्होंने युवा वर्ग को अपील करते हुए कहा कि अपने जान को जोखिम में डालकर बाइक स्टंट नहीं करें । नशे के हालत में, बीना हेलमेट और मोडीफाई साइलेंसर लगाकर बाइक नहीं चलाएं ताकि अपने साथ ही अन्य राहगीरों का सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर स्टंट बाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।




