LatestNewsझारखण्डसरायकेला

बैठक में सांसद ने जताई वित्ताीय अनियमितताओं पर सख़्ती, वहीं टाउन हॉल नाले के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप

सरायकेला।

ज़िला समाहरणालय सभागार में शनिवार को ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रांची सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की। बैठक में खरसवाँ विधायक दशरथ गगराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, ज़िला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत ज़िले के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद संजय सेठ ने वित्ताीय अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने साफ़ कहा कि किसी भी स्तर पर वित्ताीय अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों व एजेंसियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

इधर, जिस समय सांसद वित्ताीय पारदर्शिता की बात कर रहे थे, उसी समय सरायकेला नगर के टाउन हॉल के समीप बन रहे नाले के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप सामने आए। बताया जा रहा है कि लगभग 40 फीट लंबे इस नाले के लिए नगर परिषद द्वारा 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार नाले में ढलाई सही तरीके से नहीं की गई है। कई जगहों पर सरिया बाहर निकला हुआ है, साथ ही दीवारों में दरारें दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद लापरवाही और घटिया तरीके से किया जा रहा है।

 

सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इस निर्माण कार्य का ठेका भाजपा से जुड़े एक नेता को दिया गया है। ऐसे में सवाल उठना लाज़िमी है कि सांसद जहाँ एक ओर अनियमितताओं के प्रति सख़्ती की बात कर रहे हैं, वहीं उनकी पार्टी से जुड़े लोग ही घटिया काम को अंजाम दे रहे हैं।

 

अब देखना यह होगा कि नगर परिषद इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है और सांसद के निर्देशों का कितना पालन होता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *