बालकों की तरह प्रत्येक बालिका को समान प्यार, सम्मान और अवसर दिया जाना चाहिए – मनोज चौधरी
सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर केवीपीइस गर्ल्स हाई स्कूल सरायकेला की बालिकाओं को सम्मानित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान हैं, बेटियां जीवन का आधार हैं।हमारे ग्रंथो ने भी बेटियों को देवी का स्वरूप बताया है इसलिए प्रत्येक बालिका को समान प्यार, सम्मान और अवसर दिया जाना चाहिए। लड़कों की तरह देश की बहुत सी बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। इनमें कल्पना चावला (अंतरिक्ष यात्री), महामहिम द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति) अवनी लेखरा (पैरालिंपिक निशानेबाज), सुनीता विलियम्स (अंतरिक्ष यात्री) सायना नेहवाल (बैडमिंटन खिलाड़ी), और प्रियंका चोपड़ा (अभिनेत्री) जैसे कई उदाहरण हैं।हमें ऐसी नीतियों के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए जो लड़कियों के अधिकारों की रक्षा करें और उन्हें अभी और भविष्य में नेतृत्व करने में सक्षम बनाएँ। मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नारायण कुमार शिक्षिका मीनाक्षी जी और अन्य कई उपस्थित थे।

