Newsझारखण्ड

बंदगांव प्रखंड में मोबाइल वाहन ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित   

 

 

चाईबासा((प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में बंदगांव प्रखंड में मोबाइल वाहन ‘जस्टिस ऑन व्हील्स’ के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

यह जागरूकता वाहन कराईकेला बाजार से रवाना किया गया। कार्यक्रम में कराईकेला से बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गगराई, लांडुपदा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति, कराईकेला पंचायत की मुखिया गीता बानरा, हुड़ांगदा पंचायत की मुखिया लक्ष्मी गगराई तथा पैनल अधिवक्ता सुनील छाबड़ा की उपस्थिति रही।

 

मोबाइल वाहन कराईकेला से हुड़ांगदा होते हुए नकटी चौक, भारंडिया और चाकी साप्ताहिक बाजार तक पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और न्यायिक सहायता से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही लोगों के बीच पंपलेट का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान आम लोगों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।

 

इस विधिक जागरूकता अभियान में अधिकार मित्र (पीएलवी) गंगाराम गागराई, जिदन मुंडू, मंजुला हमसाय, राजेश कुमार नायक, अनिता बोदरा, पिंकी बोदरा तथा चक्रधरपुर प्रखंड के पीएलवी उदाहरण प्रधान, मनोज खंडाइत, देवव्रत प्रधान और कर्ण कुंभकार की सक्रिय भूमिका रही।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों तक विधिक सहायता पहुंचाना रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *