बानरा स्पोर्टिंग क्लब रूईडीह,बालुगाड़िया,कमडंगहेंसा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता हुए पुरस्कृत
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रूईडीह पंचायत के डिपासाई मैदान में बानरा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कोल्हान क्षेत्र से 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में गुरुवार को स्थानीय विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रजनी बानरा,पंचायत के मुखिया मालती तियू, उप मुखिया अनिल माहली शामिल हुए.


प्रतियोगिता का फाइनल मैच मस्ती बाबा एफसी व जोकलो एफसी के बीच खेला गया. जिसमें मस्ती बाबा की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 30 हजार रुपए व उपविजेता रहे जोकलो एफसी की टीम को 20 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे वीर सिंह ब्रदर्स व चौथे स्थान पर रहे बच्चन ब्रदर्स तोरसिंदरी की टीम को 10-10 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. वही 40 प्लस में विजेता रहे टीमों को भी खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया.

इस दौरान विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि फुटबॉल कोल्हान का सबसे लोकप्रिय खेल है. युवाओं को भविष्य संवारने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ खेलना चाहिए. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, राहुल गोप, सतीश पुरती,श्याम लाल तियू,रेंगो गोप,सानम बानरा, श्याम ओमंग समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.


