LatestNewsNews postझारखण्ड

बापू वाटिका से सुजीत कुजूर की विशाल बाइक रैली, ‘ईंट’ छाप के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

रांची नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर ने आज शक्ति प्रदर्शन करते हुए राजधानी में विशाल बाइक रैली निकाली। रैली की शुरुआत मोराबादी स्थित बापू वाटिका से हुई, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद सैकड़ों बाइकों का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ आगे बढ़ा। हजारों युवाओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने रैली को चुनावी माहौल में खास बना दिया। समर्थकों ने “ईंट छाप” के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और बदलाव का संदेश दिया।

सुजीत कुजूर ने कहा कि वे बापू के आदर्शों—सेवा, स्वच्छता और स्वावलंबन—को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मैदान में हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब ठोस विकास चाहती है और “ईंट” मजबूत नींव का प्रतीक है। उनका लक्ष्य रांची को भ्रष्टाचार मुक्त, व्यवस्थित और आधुनिक नगर निगम बनाना है।

रैली के दौरान कई जगहों पर लोगों ने उनका स्वागत किया। सुजीत कुजूर ने वार्ड 10 के समग्र विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा—“विकसित वार्ड 10, समृद्ध वार्ड 10” ही उनका विजन है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *