Newsझारखण्ड

बासाहातु में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक 

 

खूंटपानी प्रखंड के बासाहातु में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष करन महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई. जिला अध्यक्ष करन महतो ने पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया. प्रखंड क्षेत्र में संगठन विस्तार और भूत स्तर पर संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई. सदस्यता अभियान को मिशन मोड में चलाने का भी निर्देश दिया गया. वही पार्टी के सक्रिय सदस्य संजय जारिका ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड कमेटी का विस्तार और नए सदस्यों को संगठन में जोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि जेएलकेएम के नेतृत्व में ही राज्य का विकास हो सकता है. श्री जारिका ने कहा कि क्षेत्र की जनता को जेएलकेएम से काफी उम्मीदें हैं और पार्टी जनता के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी. मौके पर हिरालाल हेम्ब्रम, दर्शन सिंह हाईबुरू, भारत सोय, जीवन सिंह होनहागा, राजेन्द्र तांती, सन्नी गोडसोरा, सोमनाथ लेयांगी, गणेश महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *