Newsझारखण्डसरायकेला

बीआरसी ईचागढ़ में जन्म निबंधन शिविर का आयोजन

 

 

ईचागढ़ – जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र ईचागढ़ में रविवार को जन्म निबंधन शिविर लगाया गया। इस दौरान छूटे हुए बच्चों का जन्म निबंधन शीविर के लिए आवेदन भरे गये। वही पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि शिविर में 302 आवेदन प्राप्त हुआ तथा कार्यक्रम झालसा एवं डालसा के निर्देशानुसार किया जा रहा है,शिविर का उद्देश्य जन्मप्रमाण-पत्र से वंचित बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र बनवाने में मदद करना है। आगे भी किसी प्रकार के समस्या के लिए लिखित आवेदन देने से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वैलैन्टियर व अधिकार मित्र से सहयोग प्राप्त कर लाभ ले सकते है। मौके पर बीपीओ चन्दन कुमार सिंह,डाटा इंट्री ऑपरेटर युधिष्ठिर पोद्दार,तपन पात्रा,सीआरपी पदमलोचन महतो, सुबोध गोराय,एमडीएम आपरेटर शाहीद हुसैन, पीएलवी गंगा सागर पाल, तुष्ट रानी मण्डल, दिगम्बर महतो,इशिता उरांव,निर्मल घोष आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *