भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर हल्दीपोखर में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित
प्रवचन वृंदावन के महाराज उमाशंकर शुक्ल द्वारा किया जायेगा


पोटका : हल्दीपोखर में वृंदावन के महाराज उमाशंकर शुक्ल द्वारा 7 दिनों तक 20 जनवरी से भागवत कथा के भव्य आयोजन में कथा वाचन का कार्य करेंगे जिसको लेकर शुक्रवार को भागवत कथा प्रेमियों द्वारा विधिवत रूप से पंडाल निर्माण को लेकर पूजा भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी ने भक्ति भाव के साथ भागवत कथा के सफल आयोजन का संकल्प लिया। इस दौरान जिला परिषद सूरज मंडल,राजा नंदी, उज्जवल मंडल,जयदेव मुखर्जी एवं ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में 13 सालों के बाद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसको लेकर भक्तों में अपार खुशी है श्रद्धा है वही भागवत कथा के आयोजन को लेकर सभी लोग समर्पित होकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विधिवत तरीके से भूमि की पूजा अर्चना की गई वही सभी ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के अंदर लोभ, पाप का अंत हो जाता है। सभी लोग भक्ति में भाव विभोर होकर कथा का श्रवण करते हैं। जिससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही वृंदावन से महाराज उमाशंकर शुक्ल सात दिनों तक 20 जनवरी से कथा वाचन का कार्य करेंगे कहते हैं की भागवत कथा से ही मनुष्य प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। इसलिए हिंदू धर्म में भागवत कथा का महान महत्व है वही भागवत पूजा के सफल आयोजन में मुख्य रूप से जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी, उज्जवल मंडल,पोलटू मंडल, नीलय मंडल, दीप्ति मंडल,रतन सोनकर, कृष्णा गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, दुलाल मुखर्जी,दिलीप राम,रमेश मोदी,राजेश सोनकर,रासबिहारी राणा, दिनेश कर, मनास कर, अमरनाथ गुप्ता, निलेश खंडेलवाल ,जयदेव दास ,शीतल मंडल ,सेंटू बाक्ति ,जयप्रकाश राम ,पंकज राणा ,बाबूलाल महेश्वरी ,सुरेश महेश्वरी ,राजा नंदी, सूरज मोदक, चिंतामणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे ।

