BJPNewsझारखण्ड

भाजपा जिला कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया   

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि झारखंड केवल भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि आदिवासी अस्मिता और संघर्ष की पहचान है, जिसे सम्मान देने का कार्य अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। उन्होंने बताया कि अटल जी की सरकार न बनने पर झारखंड राज्य का गठन लंबे समय तक अधूरा रह जाता। संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना, आदिवासियों के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय और आदिवासी हितों में नीति निर्माण ये सभी अटल जी की प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं।

कार्यक्रम संयोजक गीता बालमुचू ने कहा कि अटल जी की नीतियों ने आदिवासी पहचान को सम्मान और भविष्य की दिशा दी। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा ही झारखंड को विकास की ऊँचाई दे सकती है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस की सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार और अव्यवस्था में धकेला है।

जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि झारखंड की पहचान और स्वाभिमान अटल जी की देन है, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम को अनूप सुल्तानिया, सतीश पूरी और पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय पांडे, कार्यक्रम संयोजक गीता बालमुचू, उपाध्यक्ष बबलू शर्मा, महामंत्री प्रताप कटियार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, अनूप सुल्तानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, दुर्गावती बोयपाई, रूपा दास, रोहित रंजन प्रसाद, मुकेश कुमार लल्लू, रवि विश्वकर्मा, काबू दत्ता, नवीन गुप्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, सन्नी पासवान, रितेश पिंटू, अनंत सयनम, पप्पू महतो सहित कई मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *