Newsझारखण्ड

भाजपा जिला कार्यालय में वीर बाल दिवस का आयोजन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम में शुक्रवार को वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर से आए कुलवंत सिंह बंटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान सदियों तक राष्ट्र की आत्मा को मार्ग दिखाता रहेगा। वीर बाल दिवस साहस, धर्म और त्याग के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।

जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि वीर बाल दिवस आदर्शों और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, त्याग और मर्यादा के संस्कारों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता अनूप सुल्तानिया ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं है, बल्कि बच्चों के भीतर राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की भावना जागृत करने का अवसर है। साहिबजादों की शहादत यह संदेश देती है कि सत्य और धर्म की रक्षा में आयु नहीं, बल्कि संकल्प सबसे बड़ा होता है।

मौके पर चंद्र मोहन तियू, राकेश पोद्दार, रंजन प्रसाद, रितेश कुमार, पिंटू, जय किशन बिरुली, राजश्री बानरा, रूपा दास, अजय झा, अंगद साव, अनंत सयनम, दिलीप साव, वीरेंद्र कुमार, जगदीश निषाद, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर 2022 से वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत की गई। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर की थी। यह दिवस सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत और वीरता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *