भाजपा का ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ जिला सम्मेलन संपन्न
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिला चाईबासा की ओर से “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी” का जिला सम्मेलन बासा बासाटोंटो स्थित बलिस बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा का ढोल-नगाड़ों के साथ स्थानीय रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। स्वागत जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।


स्वागत भाषण में गीता बालमुचू ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण श्रमिक परिवारों को ध्यान में रखते हुए लाई गई है, जिससे मजदूरों के जीवन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी।
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीणों को गारंटी के साथ रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। उन्होंने बताया कि 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जा रही है तथा मजदूरी की राशि एक सप्ताह के भीतर खाते में पहुंच जाएगी।
मुख्य वक्ता अर्जुन मुंडा ने पश्चिम सिंहभूम जिले में पहली बार आदिवासी महिला को जिला अध्यक्ष बनने पर गीता बालमुचू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना से ग्रामीण श्रमिक परिवारों के संपूर्ण विकास की गारंटी है और राशि में किसी प्रकार की हेराफेरी की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार पर कोल्हान क्षेत्र से जुड़े कानूनों और आदिवासी व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया।
सम्मेलन को पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, जिला प्रभारी मनोज बाजपेयी और भूषण पाट पिंगूवा ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन दुर्गावती बोइपाई ने किया और मंच संचालन प्रताप कटियार ने किया।
सम्मेलन में धर्मवीर सन्नी पासवान, अनूप कुमार सुल्तानिया, सतीश पूरी, मनीष राम, राकेश बबलू शर्मा, हर्ष रवानी, चंदन झा, हेमंत कुमार केशरी, दिलीप अग्रवाल, अनंत शयनम, शुशीला पूर्ति, रूपा सिंह दास, मृदुला निषाद, संगीता नायक, ब्रजमोहन चातोम्बा, बेबी मित्रा, उषा सिंकू, रानी तिरिया, शुशीला नायक, खुशबू हेम्ब्रम, प्रमुख नितम गागराई, सुकमती बिरुवा, सुदामा हाइबुरु, चंद्रमोहन गोप, चैतन्य गोप, धीरज सिंह, राय भूमिज, शंभू हाजरा, अजित सिंह, संजय अखाड़ा, धुनिया कुम्हार, सुकलाल कुंकल, अर्जुन सरदार, पीतांबर रावत, रामेश्वर सिंकू, सिद्धार्थ गोप, जोगेस्वर गोप सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

