Newsझारखण्डसरायकेला

भाजपा मंडल अध्यक्षों का लिस्ट जारी,सुमन बने कुकड़ू मंडल अध्यक्ष   

 

 

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों का लिस्ट जारी किया गया।झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला में विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जारी सूची के अनुसार कुकड़ू मंडल के अध्यक्ष के रूप में सुमन मुखर्जी, ईचागढ़ पूर्वी मंडल शिशिर प्रमाणिक, ईचागढ़ पश्चिम से कामदेव नायक, चांडिल पूर्वी राहुल मंडल तथा नीमडीह पूर्वी से विपुल सिंह सरदार को मंडल अध्यक्ष का जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुमन मुखर्जी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, उसे पुरी लगन और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *