Newsझारखण्ड

भाजपा में मंडल अध्यक्षों का चयन संपन्न, 13 मंडलों के नए पदाधिकारी घोषित 

 

 

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. टुबिड, चाईबासा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी गीता बालमुचू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग और पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रताप कटिहार महतो ने किया।

पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूरे अनुशासन और शांतिपूर्ण ढंग से 13 मंडलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों का चयन किया गया। घोषित नाम इस प्रकार हैं—

 

झीकपानी: अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, प्रतिनिधि तरुण सवैया

 

हाटगम्हरिया: अध्यक्ष बृजमोहन चतोम्बा, प्रतिनिधि अभिजीत गागराई

 

चाईबासा नगर: अध्यक्ष राकेश पोद्दार, प्रतिनिधि सनी पासवान

 

तांतनगर: अध्यक्ष योगेश्वर सवैया, प्रतिनिधि दुर्गा चरण नाग

 

कुमारडुंगी: अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु, प्रतिनिधि विनय रास

 

मंझारी: अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप, प्रतिनिधि जमादार बिरुआ

 

मझगांव: अध्यक्ष पीतांबर राउत, प्रतिनिधि मंगल सिंह हेंब्रम

 

जैतगढ़: अध्यक्ष अर्जुन सरदार, प्रतिनिधि विकास लाल पोद्दार

 

नोवामुंडी: अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, प्रतिनिधि रानी तिरिया

 

छोटा नागरा: अध्यक्ष नीमा लुगुन, प्रतिनिधि काशीनाथ महतो

 

आनंदपुर: अध्यक्ष उमेश रवानी, प्रतिनिधि विभु रंजन सिंह देव

 

मनोहरपुर: अध्यक्ष बहनु तिर्की, प्रतिनिधि अमित डागा

 

चक्रधरपुर: अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, प्रतिनिधि अभिजीत गागराई

 

 

वरिष्ठ नेताओं ने सभी नव-निर्वाचित मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को फूल-मालाओं और पार्टी दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *