भाजपा नेता सतीश शर्मा ने किया मानसा पूजा पंडाल का उद्घाटन
रोड न. 10, आदित्यपुर – 2 स्थित हरिजन बस्ती में माँ मनसा सूर्या स्पॉटिंग क्लब द्वारा आयोजित माँ मनसा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर माँ की पूजा अर्चना कि व मत्था टेक कर माँ का आशीर्वाद लिया।


साथ ही अपने क्षेत्र के जनता की सुख,शांति, समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने बस्ती वासी को संबोधित करते हुए कहा कि मां मानसा की पूजा अर्चना से एक अद्भुत शक्ति का संचार होता है। मां मनसा को भगवान शिव एवं पार्वती के पुत्री के रूप में जाना जाता है।

पूजा उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता अभिलाष मिश्रा, सत्यजीत साहू, संजीव सिंह, प्रहलाद मिश्रा, पिंटू बाउरी, सपन बाउरी, मिथुन बाउरी, लालटू बाउरी, राजू बाउरी, विश्वकर्मा बाउरी, लीलू बाउरी, आकाश बाउरी, गौतम बाउरी, साजन बाउरी सहित अन्य क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

