Newsझारखण्ड

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर कांग्रेस का हमला, इरफान अंसारी ने की कार्रवाई की मांग”

झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी ने गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी के लिए तीखा हमला बोला। अंसारी ने कहा कि दुबे का बयान भारतीय लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है और उन्होंने सांसद की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की।

 

अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा न्यायपालिका को अपनी कठपुतली बनाना चाहती है, जो खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत ज़हर फैलाकर संविधान और न्याय प्रणाली को बदनाम करने की साज़िश कर रही है। अंसारी ने राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से अपील की कि निशिकांत दुबे को संसद सदस्य पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अगर न्यायपालिका ही सुरक्षित नहीं रही, तो लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं बचेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *