भारी बारिश का कहर: राजनगर में सिद्धू महतो का घर ढहा, प्रशासन से मदद की गुहार
राजनगर के गांव बोडामतोली में लगातार भारी बारिश के कारण सिद्धू महतो के घर की दीवारें भरभराकर गिर गईं, जिससे उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सिद्धू महतो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के कारण कई घरों की स्थिति खराब हो गई है, और प्रशासन को जल्द से जल्द मदद करनी चाहिए। समाज सेवी मोती महतो ने बताया कि गांव में कई परिवार ऐसे हैं जिनके घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाए।


