भारत बंद का व्यापक असर, झारखंड में कई जगहों पर चक्का जाम
आज देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसका असर झारखंड के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। श्रमिक संगठनों और विभिन्न यूनियनों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए चक्का जाम किया है। गोबिंदपुर उत्खनन विभाग और गांधीनगर क्षेत्र में भी देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल का असर दिख रहा है। बोकारो में स्थित खासमहल कोनार परियोजना और बोकारो कोलियरी में संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कामकाज ठप कराया। इस दौरान कई जगहों पर तीखी झड़प भी देखने को मिली। हालांकि, इधर बीएमएस के नेता हड़ताल को असफल बता रहे हैं।



