भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा ने पश्चिमी सिंहभूम में भव्य दीपोत्सव आयोजित
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश निर्देशित कार्यक्रम के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अटल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्रवाद, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊँचाई दी। उनका जीवन सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण करेंगी।
दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता बालमुचू, सतीश पुरी, अनूप सुल्तानिया, रूपा दास, रामानुज शर्मा, नवीन गुप्ता, प्रताप कटियार महतो, नीरज पांडे, नीरज गुप्ता, मनोज लिंयागी, हर्ष रवानी, अनंत सयनम, राकेश पोद्दार, रानी बंदिया, पप्पू महतो, अक्षय खत्री, रोहित दास, दीपक पोद्दार, सुधांशु, अशोक जैन, रितेश विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, संजय जांगिड़, दिलीप साव, दीपक गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिन्होंने दीपोत्सव के माध्यम से अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन ने अटल जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनता के बीच उनके सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करने की प्रतिज्ञा दोहराई।
भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया। इस आयोजन से यह संदेश गया कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन और उनके आदर्श आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। भाजपा ने यह कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व और योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच एकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया।

