DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

भाटिया बस्ती में बाढ़ का कहर, लोगों की जान बचाने खुद पानी में उतरी अफसर पारुल सिंह”

आदित्यपुर :- वार्ड संख्या 11 के अंतर्गत भाटिया बस्ती में नदी का पानी घुसने से कई घरों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण निचले इलाके में बसे घरों में पानी तेजी से प्रवेश कर गया, लेकिन वहां रह रहे लोग अपने घर छोड़ने को तैयार नहीं थे।

 

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह सूचना मिलने पर खुद वहां पहुंचीं और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने घरों में रह रहे लोगों से बाहर निकलने की अपील की, मगर लोग टस से मस नहीं हुए। ऐसे में उप नगर आयुक्त स्वयं पानी में उतरीं और लोगों को समझाकर बाहर आने का हौसला दिया।

 

उनके प्रयासों के बाद लोग धीरे-धीरे सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे। इस दौरान रेड क्रॉस के सचिव दयाशंकर मिश्रा भी वहां मौजूद थे। उप नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि नगर प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

स्थानीय प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *