भीमखंदा बुढ़ाबाबा मंदिर में अंतिम श्रावणी सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक
राजनगर (सरायकेला) – श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर राजनगर प्रखंड अंतर्गत भीमखंदा स्थित बुढ़ाबाबा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बुढ़ाबाबा के दर्शन व जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखने को मिलीं।


श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण माहौल में श्रद्धालु “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा को जल अर्पित करते नजर आए। भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प, दूध, दही और गंगाजल से अभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद मांगा।
स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूरदराज़ से आए भक्तों ने भी मंदिर पहुंचकर अंतिम सोमवारी पर विशेष पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रबंधन और ग्रामवासियों की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। साफ-सफाई, पेयजल और कतार व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक के इंतजामों में ग्राम समिति सक्रिय रही।

