Newsझारखण्डसरायकेला

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

 

राजनगर, संवाददाता: शनिवार को राजनगर प्रखंड में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में मिठाई और राखी की रौनक रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मस्तक पर चंदन का टीका लगाया और मुंह मीठा कराते हुए उनके दीर्घायु व खुशहाली की कामना की।

 

भाइयों ने भी बहनों को उपहार और नकदी देकर हर परिस्थिति में साथ निभाने का वचन दिया।

कुनाबेड़ा शोभापुर की रेशमा महतो ने बताया, “राखी के दिन हर साल ससुराल से समय निकालकर पिछले 28 वर्षों से भाइयों की कलाई पर राखी बांधती आ रही हूं। हमारा भाई-बहन का यह रिश्ता अटूट रहे, यही मेरी भगवान से प्रार्थना है।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *