झारखण्डबिहार

बिहार चुनाव 2025: जेएमएम ने सभी सीटों से नामांकन नहीं किया, चुनावी मैदान से किया किनारा

रांची अपडेट:

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अप्रत्याशित रूप से पीछे हटते हुए किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है। सोमवार को दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई, लेकिन पार्टी की ओर से कोई नामांकन या सूची जारी नहीं की गई, जिससे स्पष्ट है कि जेएमएम बिहार चुनावी मैदान से बाहर हो गई है।

 

18 अक्टूबर को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छह सीटों — जमुई, चकाई, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और कटोरिया — पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर सीट बंटवारे में अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की बात कही थी।

 

हालांकि, दो दिन बाद तक कोई आधिकारिक नामांकन नहीं हुआ। इससे संकेत मिलता है कि पार्टी ने रणनीतिक रूप से चुनाव से किनारा कर लिया है।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जेएमएम ने फिलहाल बिहार में संगठन विस्तार की योजना को रोक दिया है और अब पार्टी झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर पुनर्विचार करने में जुटी है। इस निर्णय से स्पष्ट है कि झामुमो के दावे और तैयारियाँ फिलहाल हवा-हवाई साबित हुई हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *