JamshedpurNewsबिहार

बिहार में करारी हार से डरे मोदी-शाह, फर्जी वोटर लिस्ट बनाने का आरोप : सुधीर कुमार पप्पू  

 

 

जमशेदपुर : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। जमशेदपुर एवं तरैया (सारण) निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न एजेंसियों से उन्हें यह जानकारी मिल चुकी है कि बिहार में भाजपा और जद (यू) की करारी हार तय है। इसी कारण उन्होंने कथित तौर पर “वोट चोरी” का प्लान तैयार किया है और इस बात को लेकर बेचैनी में हैं कि बिहार चुनाव कैसे जीता जाए।

 

सुधीर कुमार पप्पू ने दावा किया कि मोदी और शाह ने चुनाव आयोग को मोहरा बनाकर फर्जी वोटर लिस्ट तैयार करने के संकेत दिए हैं। जिनका नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है, वे ज्यादातर पिछड़ी जाति से आते हैं। उनका कहना है कि भाजपा की योजना फर्जी वोटरों के सहारे चुनाव जीतने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अब तक 65 लाख वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं और कई घरों में 200–300 वोटरों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं, जो पूरी तरह गलत है। इस पर चुनाव आयोग को जवाब देना होगा कि किन परिस्थितियों में यह बदलाव किए गए।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन को रोकने के लिए साजिश रच रही है, जबकि बिहार की जनता भाजपा और जद (यू) सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं और भाजपा अब उन्हें हटाने की कोशिश में है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हवाले से कहा कि चुनाव आयोग फर्जी वोटरों के सहारे भाजपा को जिताने का काम कर रहा है। पप्पू ने आरोप लगाया कि इन्हीं फर्जी वोटरों के सहारे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और भाजपा की सरकार बनी।

 

उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग शपथ पत्र देकर यह स्पष्ट करे कि फर्जी वोटर नहीं बनाए गए हैं। पप्पू ने कहा कि वर्तमान में चुनाव आयोग बुरी तरह फंस चुका है और बिहार की जनता इस बार सच सामने लाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *