बिना किसी औपचारिक प्रत्याशी घोषणा के महिलाओं ने संभाली कमान, सनातन पाल के समर्थन में निकाली जनसंपर्क रैली
आदित्यपुर।


आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में आज महिलाओं ने स्वेच्छा से सनातन पाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। महिलाओं ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूमकर लोगों से उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान महिलाओं ने “हमारा नेता कैसा हो, सनातन पाल जैसा हो” जैसे नारों के साथ माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं और घर-घर जाकर समर्थन जुटाया।

मौके पर महिलाओं ने कहा कि सनातन भैया हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं का समाधान करने की क्षमता केवल उन्हीं में है और उन्हें उन पर पूरा भरोसा है। इसी विश्वास के साथ वे चाहती हैं कि सनातन पाल वार्ड पार्षद बनें।
महिलाओं का यह स्वतःस्फूर्त अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

