Newsझारखण्ड

बन्दोलोहर में सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शिविर आयोजित, राज्य सरकार हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं : विधायक 

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत भवन में मंगलवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह का पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया.

 

शिविर में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. वहीं लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन जमा किये. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार व प्रशासनिक पदाधिकारी आपके पंचायत तक आ रहे हैं. आप सभी अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ लें. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना है.

विधायक श्री गागराई ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हमारी सरकार ग्रामीणों को उनकी दहलीज पर पहुंच कर सरकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा प्रयास है कि सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके. उन्होंने कहा कि शिविरों में उमड़ रही जनसैलाब और लोगों के चेहरों पर मुस्कान बता रही है कि हमारी सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है. साथ ही शिविर में विधायक ने ग्रामीणों के अन्य समस्याओं से भी अवगत हुए.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह मुंडा, बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया देवचरण हाईबुरु, रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय, उप मुखिया धीरज प्रधान, रावण सुम्बरुई समेत काफी संख्या में विभिन्न गांव के ग्रामीण एवं प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *