बोकारो और रामगढ़ में AISMJWA की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां तेज
झारखंड: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे। बोकारो और रांची के दौरे के बाद आज रात वे जमशेदपुर वापस लौटेंगे।


प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय ने बताया कि बैठक के दौरान पत्रकारों के साथ मंथन और चिंतन किया गया। नव वर्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपावली मनोहर को झारखंड आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों में पदाधिकारी दौरे करेंगे और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बोकारो में एसोसिएशन के संरक्षक, प्रदेश कानूनी सलाहकार, प्रमंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष और महासचिव के साथ बैठक हुई। अगले चरण में प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तिथि तय की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
दौरे के दौरान प्रीतम भाटिया ने रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की और पुजारियों पप्पू पंडा, बिप्लब पंडा, गौतम पंडा और राकेश पंडा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही वे बोकारो में एसोसिएशन के संरक्षक नरेश श्रीवास्तव के कार्यालय भी पहुंचे और पत्रकार साथियों को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। मौके पर कानूनी सलाहकार सुभाष कतरियार, निशू सिन्हा, मुकेश कुमार, प्रशांत सिन्हा और पप्पू चौहान भी मौजूद थे।


