बोकारो जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
बोकारो जिले के लुगू पहाड़ी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि सुरक्षा बल का एक कोबरा जवान घायल हुआ है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।


पुलिस मुख्यालय के अनुसार नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस व सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। यह मुठभेड़ उसी इलाके में हुई है, जहां अप्रैल महीने में सुरक्षा बलों ने 8 कुख्यात नक्सलियों को ढेर किया था।

