Newsझारखण्ड

बोकारो में 25वें अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

बोकारो में आगामी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर लुगुबुरु में दो दिवसीय 25वें अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को श्यामली गेस्ट हाउस में एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आयोजन समिति और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बीते 9 अक्टूबर को डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई बैठक की कार्यवाही का बिंदुवार मूल्यांकन किया गया।

बैठक में सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, यातायात प्रबंधन और अस्थायी शौचालय स्थापित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला प्रदर्शनी, हस्तशिल्प मेला और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रदर्शनी स्टॉल की तैयारियों की समीक्षा की। समिति ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने के उपयुक्त स्थल का चयन करने पर भी चर्चा की, ताकि श्रद्धालु और आमजन आसानी से पहुंच सकें।

टीटीपीएस प्रबंधन भी महासम्मेलन की तैयारियों में जुट गया है। सड़कों के किनारे झाड़ियों और घास हटाने, रंग-रोगन, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रशासन और समिति का प्रयास है कि महोत्सव के माध्यम से राज्य और जिले की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच मिले।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *