Newsझारखण्ड

बोकारो: सीएम हेमंत सोरेन ने स्व. नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज में हुए शामिल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो जिले के चन्द्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता और मंत्री बेबी देवी के ससुर स्व. नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

 

मुख्यमंत्री ने स्व. नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि उन्होंने समाज में सादगी और सेवा की मिसाल कायम की थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की सलाह दी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. नेमनारायण महतो जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं, जिन्होंने अपने कर्मों और विचारों से हमेशा लोगों के बीच एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया।

 

विदित हो कि 21 अक्टूबर 2025 को स्व. नेमनारायण महतो का निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे अलारगो क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी और आज भी लोग उन्हें सम्मान और आदर के साथ याद कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *