Newsझारखण्डसरायकेला

बोरा बास्के के श्राद्धकर्म में शामिल हुई सांसद जोबा माझी

 

 

गम्हरिया: झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के के बड़े भाई बोरा बास्के के श्राद्धकर्म में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गम्हरिया प्रखंड के पदमपुर गांव में श्राद्धकर्म कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पहुंचने के बाद सांसद स्व. बोरा बास्के की तस्वीर पर माल्यार्पण की और श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान सांसद ने कृष्णा बास्के के अलावा परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। मालूम हो कि बोरा बास्के का पिछले दिनों निधन हो गया था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्व. बास्के क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीण के रूप में पहचान रखते थे। साथ ही पुजारी का भी काम करते थे। श्राद्धकर्म में कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन समेत बड़ी संख्या में झामुमो के अलावा सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *