Newsझारखण्ड

बुढ़ीगोड़ा में क्रिसमस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, सांसद जोबा माझी ने की विजेताओं को सम्मानित 

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत अंतर्गत बुढ़ीगोड़ा मैदान में गुरुवार को क्रिसमस पर्व के अवसर पर कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा द्वारा एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक, बालिका, युवा एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों, युवाओं और महिलाओं की प्रतिभा निखरती है। ऐसे आयोजन से आपसी एकता, भाईचारा और शांति का वातावरण बनता है। उन्होंने भविष्य में खेल मैदान के विकास के लिए बेहतर कार्य कराने की बात भी कही।

खेल प्रतियोगिता में बच्चों की दौड़ अंडर-12 में मंगल जोंको प्रथम एवं पाथोर होनहागा द्वितीय, अंडर-14 में रामदेव भूमिज प्रथम व विशाल रजक द्वितीय रहे। बच्चियों की दौड़ अंडर-12 में गुरुवारी बांकिरा प्रथम व गुरुवारी बोदरा द्वितीय, अंडर-14 में हीरामनी दिग्गी प्रथम व रिहाना परवीन द्वितीय रहीं। बड़ी लड़कियों की दौड़ में हीरामनी दिग्गी प्रथम व पानो बास्के द्वितीय, महिलाओं की चप्पल रेस में चांदमुनी हेम्ब्रम प्रथम व यमुना सामाड द्वितीय रहीं। जवानों की दौड़ में सन्नी ईचाकुटी प्रथम व तुरी कांडेयांग द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं महिलाओं की ब्यूटी क्वीन साड़ी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रियंका पुरती (चाईबासा) विजेता एवं मनीषा बाडरा (खूंटी) उप विजेता बनीं।

इस अवसर पर आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न डांस ग्रुपों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों द्वारा सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के रतनलाल बोदरा, मुखिया मेलानी बोदरा, मुखिया पिंकी जोंको, शांति देवी, समीना गागराई, पूर्व मुखिया मंजू तियू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *